जहानाबाद, मई 13 -- अग्निशमन विभाग ने विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान रतनी , निज संवाददाता।

अग्नि सुरक्षा जागरूकता अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के निर्देश पर आग से बचाव को लेकर रतनी पंचायत अंतर्गत शहबाजपुर मोड़ के समीप एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अग्निशामक कर्मी आयुष कुमार सुमन एवं सोनू कुमार ने छात्र छात्राओं को अगलगी की घटना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगलगी के दौरान धैर्य, व निर्भयता के साथ तत्काल सुलभ संसाधनों से आग पर काबू पाया जा सकता है। वहीं रसोई गैस सिलेन्डर से होने वाली घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिलेन्डर में आग लगने के बाद उसमें बीस मिनट के बाद विस्फोट होता है। इस कीमती बीस मिनट के दौरान उपलब्ध पानी को पूरी ताकत से सिलेन्डर में लगी आग पर बौछार किया जाए एवं हवा से सम्पर्क तोड़...