छत्रपति संभाजी नगर, जुलाई 29 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार (29 जुलाई) को दो टूक कहा कि सरकार को प्रदर्शनकारी छात्रों को परेशान करना बंद करना चाहिए क्योंकि अभी हमारा गुस्सा शांत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्र आतंकवादी नहीं हैं, बल्कि देश का भविष्य हैं। इसके साथ ही दीपके ने कहा कि अगर सरकार अपने रवैये में बदलाव नहीं लाती है, तो युवा सरकार को बदल देंगे। दीपके नई दिल्ली से लौटने के बाद अपने गृह नगर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें (सरकार को) लगता है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से यह गुस्सा शांत हो जाएगा, तो यह सच नहीं है। अभी भी लोगों में भारी गुस्सा है और जरूरत पड़ने पर यह विरोध फिर से होगा, और यह पिछले विरोध से भी बड़ा होगा।" दीपके ने ...