बलरामपुर, अप्रैल 8 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। उतरौला स्थित जामिआ अहले सुन्नत गुलशन-ए-तैयबा फातिमा में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद मदरसे की छात्राओं ने नबी ए करीम की शान में नात-ए-पाक पेश कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद नूरुद्दीन इस्माइली ने वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की सर्वश्रेष्ठ छात्राएं मन्ना बानो अंसारी और नाहिदा बानो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनकी उपलब्धियों पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने...