शाहजहांपुर, मई 19 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्र हित सर्वोपरि रहेगा। नवीन उत्तरदायित्व के साथ संस्था में कई संरचनात्मक परिवर्तन किए जाएंगे, जिससे विश्वविद्यालय को व्यवस्थित एवं गतिशील स्वरूप प्रदान किया जा सके। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को गति देने के लिए प्रवेश, परीक्षा, शिक्षण एवं परिणाम जैसी सभी प्रक्रियाओं को नियमित और तेज करना होगा। शिक्षकों की आवश्यकता के अनुरूप नए पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना, आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन देना प्राथमिकता में शामिल रहेगा। विश्वविद्याल...