बेगुसराय, फरवरी 2 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। खोदावंदपुर थानान्तर्गत नुरूल्लाहपुर-मोहनपुर गांव के सीमान के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा शनिवार की देर रात प्रियांशु राज उर्फ बादल की गोली मारकर की गई हत्या मामले का पुलिस टीम एवं जिला आसूचना इकाई के द्वारा 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक बालिका को निरूद्ध किया है। एसपी मनीष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल तीनों अपराधी के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस एवं एक मोटरसाईकिल बरामद की गई है। एसपी ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में बाड़ा गांव निवासी कैलाश चौधरी का पुत्र प्रिंस कुमार, सुरेश चौधरी का पुत्र राजा कुमार तथा अशोक महतो का पुत्र गोलू पटेल शामिल है। तीनों को गिरफ...