पूर्णिया, अप्रैल 26 -- रूपौली, एक संवाददाता। होनहार छात्र का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। भागलपुर में गोलीकांड के शिकार छात्र का पोस्टमार्टम के बाद बिरौली स्थित उसके घर पर शव लाया गया। मृतक छात्र पूर्णिया जिला के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरौली बाजार निवासी संतोष उर्फ चंदन जायसवाल का 21 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार जायसवाल बताया गया। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि मृतक छात्र पिछले लगभग दो वर्षों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ शुक्रवार की देर रात भागलपुर जा रहा था। जगतपुर के समीप गोली मार उसकी हत्या कर दी गयी। गंभीर हालत में दोस्तों ने उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक युवक के द्वारा परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही परिजन भागलपुर के लिए रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.