गाजीपुर, मार्च 22 -- गाजीपुर। जिले के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र के दुबैथा निवासी ऋषि देव सिंह के इकलौते बेटे बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह की यूपी कॉलेज में गोली मारकर हत्या की घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। घटना के बाद शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान एमएलसी ने परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। भरोसा दिया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दुबैथा निवासी सूर्य प्रताप सिंह वाराणसी के यूपी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को दिनदहाड़े क्लासरूम में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की सूचना जैसे ही परिजनों के साथ गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.