वाराणसी, मई 30 -- वाराणसी। बीएचयू के छात्र स्वास्थ केंद्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके गुप्ता की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर केंद्र में विदाई समारोह का आयोजन शुक्रवार को हुआ। इस मौके पर डॉ. गुप्ता को सम्मान के साथ विदाई दी गई। तीस सालों की लंबी सेवा डॉ.गुप्ता ने बीएचयू में की है। मौजूदा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीआर. सेन, डॉ.आरआर मिश्रा, डॉ.जेपी. शुक्ला, मेजर दीप्तिमान शुक्ला, डॉ.कल्पना सिंह, डॉ.दोयल, डॉ.अमित सिंह, डॉ.केके. पाठक, रामचंदर यादव, डीपी.तिवारी सहित केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने डॉ.गुप्ता के साथ बिताए समय को याद किया। डॉ.गुप्ता ने कहा कि महामना की बगिया में उन्हें कार्य करने का जो सौभाग्य मिला वह उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि रही। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...