लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के परिसर कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम पंचायत भुडवारा के ग्राम रामपुर जंगल स्थित प्राथमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की।उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सहप्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर सहप्राध्यापक डॉ. आनंद कुमार पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति जागरूक करने के लिए प्र...