नोएडा, दिसम्बर 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पी-3 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में रहने वाले बीए के छात्र के साथ मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय विहार सोसाइटी में अमन सोलंकी किराये के फ्लैट में रहते हैं। वह शहर के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने न्यायालय को बताया कि वह 12 अक्तूबर को घर से भोजन करने के लिए निकले थे। वह सोसाइटी के टावर-8 के पास पहुंचे तो आशुतोष, आकाश, सिद्धार्थ, अंकित, आशीष, अमित और 10-12 लोग तरुण और एक अज्ञात युवक को पीट रहे थे। अमन ने मारपीट का कारण पूछा तो आरोपी उसके ऊपर भी उग्र हो गए और पिस्तौल तान दी। पीड़ित के विरोध करने पर फायरिंग की। इसके बाद बुरी तरह मारपीट की। मार...