कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता बीआरसी मूरतगंज के जलालपुर बोरियों स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र से परिसर में रखा गमला टूट गया। मामले में प्रधानाध्यापक ने छात्र को स्कूल से बाहर निकालते हुए एक हजार रुपये जुर्माना मांगा। मामला एबीवीपी कार्यकर्ताओं तक पहुंचा तो उन्होंने बीएसए को ज्ञापन देकर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। जलालपुर बोरियों स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के छात्र आदित्य कुमार से खेल-खेल में गलती से गमला टूट गया। जानकारी होने पर प्रधानाध्यापक आशा कुमारी द्वारा बच्चे को डांटकर विद्यालय से बाहर कर दिया और गेट बंद कर दिया। इतना ही नहीं बच्चे से कहा कि अभिभावक को बुलाकर लाओ। जब छात्र अभिभावक को बुलाकर लाया तो उसके माता-पिता से एक हजार रुपया बतौर जुर्माना मांगा गया। इतना ही नहीं न देने प...