छात्र सांसद में डीएवी वी गांधीनगर के अभिनव को पांवीं रैंक
रांची, अगस्त 21 -- रांची। जीरो हाऑर फाउंडेशन द्वारा आयोजित छात्र संसद सह वाद-विवाद प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्र अभिनव झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया लेवल पर पांचवीं रैंक हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने अभिनव झा को बधाई देते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति-कौशल तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी जामाडोबा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.