दुमका, जुलाई 25 -- दुमका, प्रतिनिधि। एसपी कॉलेज के समीप छात्र समन्वय समिति के बैनर तले शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र लीक के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राएंप्रदर्शन का उद्देश्य वहीं झारखंड में पिछले दिनों हुए जेपीएससी व जेएसएससी पेपर लीक मामले का भी जमकर विरोध किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र नेता डॉ श्याम देव हेंब्रम ने किया। मौके पर छात्र नेता डॉ श्याम देव हेंब्रम ने कहा कि जंतर-मंतर पर देश के कोने-कोने से आए छात्र अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए शांतिपूर्ण धरने ...