लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वार संख्या एक पर समाजवादी छात्र सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं पर महिलाओं के अपमान और महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पुतला दहन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और आसपास का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हाथों में चूड़ियां लेकर आए थे जो इन नेताओं को देने की बात कही। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और नेताओं के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। जैसे ही छात्रों ने पुतला फूंका, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पुलिस द्वारा प्र...