पूर्णिया, सितम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्रहित, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संकल्प के साथ छात्र जदयू का छात्र संवाद सह समीक्षा बैठक कार्यक्रम बुधवार को शहर के टाउन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और कॉलेजों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संगठन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को व्यापक रूप दिया। टाउन हॉल में जुटे कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों के बीच छात्र समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, कौशल विकास और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस दौरान छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा शिक्षा और युवा के भविष्य के लिए नई रणनीति बनाने की भी...