मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इसमें विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, आईटी सेल के अमन राज और परीक्षा विभाग के रंजीत कुमार ने छात्रों की समस्यायें जानी। छात्र संवाद में आई अर्चना कुमारी ने कहा कि उसे अंक पत्र नहीं मिला है, वह सत्र 2021-24 की छात्रा है। परीक्षा नियंत्रक ने आईटी सेल से छात्रा को अंक पत्र जारी करने का निर्देश दिया। वहीं, सत्र 2020-23 के छात्र राजेश पाठक ने भी अंक पत्र नहीं मिलने की शिकायत की, जिसे मौक पर निर्देश देकर अंक पत्र दिलवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। छात्रा नेहा जायसवाल को भी संवाद में अंक पत्र देने का निर्देश जारी किया गया। छात्र सौरभ कुमार ने आवेदन कर कहा कि उसके पार्ट थ्री का रिजल्ट पेंडिंग है।...