मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में सोमवार को डिप्टी रजिस्ट्रार-टू डॉ. अमर बहादुर शुक्ला की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में सिर्फ एक छात्र पहुंचा। छात्र मुजाफिर अंसारी ने कहा कि स्नातक तीसरे सेमेस्टर के अंकपत्र पर इंटरनल के अंक नहीं जोड़े गये हैं। इसे ठीक कराने के लिए वह कई दिनों से परेशान है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने छात्र के आवेदन को परीक्षा नियंत्रक के पास भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...