मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामकुमार की अध्यक्षता में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में पेंडिंग से जुड़ी कई समस्याएं लेकर विद्यार्थी पहुंचे। आईआईटी बंबई के छात्र ने कहा कि उन्हें अर्जेंट में पार्ट थ्री का अंकपत्र चाहिए। परीक्षा नियंत्रक के आदेश पर आईटी सेल के अमन राज ने अंकपत्र बनाकर दिया। एक छात्र ने माइग्रेशन बनाने के लिए एक कर्मी के द्वारा 500 रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। इसपर उन्हें तुरंत माइग्रेशन जारी करने का आदेश दिया गया। छात्र संवाद में आई छात्र पूनम कुमारी ने कहा कि उनके पार्ट थ्री पर पार्ट वन के अंक नहीं चढ़े हैं। इससे उनका रिजल्ट पेंडिंग हो गया है। नीतीश्वर कॉलेज की छात्रा अनीता कुमारी ने कहा कि उनकी मार्क्सशीट पर गलत विषय चढ़ गया है। इसे भी त...