नोएडा, दिसम्बर 22 -- दादरी। बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर सुनारसी गांव की मॉडर्न रेलवे सिटी कॉलोनी में जयप्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आनंद कुमार 20 दिसंबर को बस से स्कूल में पढ़ने के लिए गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह समय रहते घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बस चालक और स्कूल में संपर्क किया। परिजनों ने जानकारी न मिलने पर परेशान होकर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...