लखनऊ, अप्रैल 6 -- अखंड युवा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव की बहाली संबंधित मांग को दोहराया। प्रदेश अध्यक्ष नितीश बाजपेयी की अगुवाई में सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर बाजपेयी ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में छात्र संघ चुनाव होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में 2005 से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए। मांग उठाई कि सत्तादारी दल भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल कराए। पंकज गौतम, मोहम्मद आजाद, अंश पांडेय, प्रसून शुक्ला, मोहित, प्रदीप यादव, शुभम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...