पटना, फरवरी 27 -- शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए छात्र राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील छात्रों से की गई। राजद नेता ने कहा कि छात्र-छात्राओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी छात्र साथी अपना समर्थन और बहुमूल्य वोट छात्र राजद के पैनल के पक्ष में करें। बैठक में डॉ. शिवसागर प्रसाद, डॉ. नकी अहमद, डॉ. दिलीप राम, डॉ. चित्रलेखा, डॉ. अजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.