पिथौरागढ़, सितम्बर 22 -- बेरीनाग। महाविद्यालय में आगामी 29 सितंबर को आयोजित छात्र संघ चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। प्राचार्य प्रो. बीएम पाण्डेय ने बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में आगामी मतदान की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य पाण्डेय ने कहा महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव पूरी शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने प्राध्यापकों व कार्मिकों से चुनाव प्रक्रिया के दौरान परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में छात्र संघ चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...