चम्पावत, सितम्बर 17 -- जगदीश, लोहाघाट। छात्रसंघ चुनाव सत्र को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने संस्थागत छात्र-छात्राओं से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने कहा कि चुनाव के दौरान छात्र-छात्राएं आपस में अथवा बाहरी व्यक्तियों के माध्यम से किसी भी प्रकार का वैमनस्यपूर्ण वक्तव्य, भ्रामक जानकारी या दुष्प्रचार महाविद्यालय परिसर अथवा उसके बाहर प्रसारित न करें। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव से संबंधित भ्रामक जानकारी या दुष्प्रचार के कारण यदि अनावश्यक विवाद उत्पन्न होता है तो मामले की विधिवत वैधानिक जांच कराई जाएगी। जांच में संबंधित छात्र-छात्रा अथवा बाहरी व्यक्ति दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव में कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए सख्त निर्...