पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्र संघर्ष समिति ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन पर पलटवार किया है और पैट 2024 व पैट 2025 की परीक्षा के लिए राज्यपाल से स्वीकृति लेने की मांग मुखर की है। समिति ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने 20 सूत्री मांगपत्र में उठाए गए अधिकांश गंभीर एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। समिति का कहना है कि केवल चुनिंदा विषयों पर सफाई देकर छात्रों और अभिभावकों को वास्तविक स्थिति से अनभिज्ञ रखने का प्रयास किया गया है, जबकि परीक्षा, नामांकन, शोध, अंकपत्र, शुल्क एवं प्रशासनिक पारदर्शिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न आज भी अनुत्तरित हैं। समिति ने कहा कि सबसे गंभीर विषय पैट -2024 और 2025 है। आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लगभग डेढ़ वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पीएचडी प्रवेश...