मेरठ, मई 2 -- श्री शालिगराम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग के नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्र संख्या वृद्धि एवं प्रवेश जागरुकता के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाया। टीम ने कैथवाड़ी, कल्याणपुर, बहरामपुर, मढ़ी, सतवाई इत्यादि क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को बताया गया कि महाविद्यालय में उच्च योग्य एवं अनुभवी शिक्षक, उच्च स्तरीय 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक/मिनी स्टेडियम, समृद्ध पुस्तकालय, एनएसएस, रोवर रेंजर तथा व्यक्तित्व विकास के लिए अनेक उपयोगी गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग ने इस अभियान को सफल बनाते हुए क्षेत्र के अधिक से अधिक वि...