बरेली, मई 19 -- क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. सुधीर कुमार ने बरेली एवं मुरादाबाद मंडल के राजकीय एवं अनुदानित महाविद्यालयों को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोनों मंडल के सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी करते हुए स्पष्ट निर्देशित किया है कि उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया को गति देने के लिए सभी महाविद्यालय 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित इंटर कॉलेजों से संपर्क स्थापित करें। निर्देशों के अनुसार महाविद्यालयों को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रमों एवं सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही होर्डिंग, पोस्टर, पंपलेट, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करने को कहा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ...