बरेली, फरवरी 4 -- माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार की योजना 'प्रोजेक्ट अलंकार' अब एडेड स्कूलों के लिए ज्यादा मददगार और व्यावहारिक हो गई है। योजना में अब स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर सहायता मिलेगी। इसमें 500 छात्रसंख्या तक के स्कूलों को निर्माण के लिए 25 लाख और दो हजार से ज्यादा छात्रों वाले स्कूल को सवा करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। योजना के तहत अब 40 साल पुराने एडेड (सहायता प्राप्त) स्कूलों को भी शासन से सहायता मिल सकेगी। पहले यह सुविधा 75 साल पुराने स्कूलों के लिए थी। स्कूल के सर्वे के लिए जिलास्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके निर्णय के आधार पर स्कूल को पात्र माना जाएगा। मानकों में बदलाव के बाद अब 300 से लेकर 500 छात्रों वाले स्कूलों को 25 लाख तक की वित्तीय मदद मिलेगी। छात्र संख्या 2001 से अधिक है तो यह सहाय...