देहरादून, जनवरी 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मेजर जनरल संजय शर्मा(वीएसएम) ने कहा है कि छात्र और शिक्षक मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें। शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर में हुए वार्षिक सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और सशक्त राष्ट्र के लिए युवाओं का उत्कृष्ट शिक्षण व प्रशिक्षण आवश्यक है। अति विशिष्ट अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए ऊर्जा को सही दिशा में लगाना जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। डॉ. अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदा...