मधुबनी, जुलाई 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी स्कूलों में कहीं छात्र हैं तो संबंधित विषय के शिक्षक नहीं और कहीं शिक्षक पदस्थापित हैं तो उस अनुपात में छात्र नहीं हैं। विभिन्न चरणों में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बनी यह विसंगति अब दूर होगी। शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में नामांकित छात्रों, उपलब्ध वर्ग कक्ष और विषयवार कार्यरत शिक्षकों का विस्तृत आंकड़ा जुटाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके आधार पर विषयवार पद और रिक्तियों का प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मुकेश कुमार को कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिला ...