लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की जारी अन्तर जनपदीय तबादला नीति में छात्र शिक्षक अनुपात जोड़ने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को निशातगंज स्थित निदेशालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। शिक्षकों ने नारेबाजी कर कहा कि सरकार व बेसिक शिक्षा विभाग अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन दंपत्ति शिक्षकों के लिए शिक्षक और छात्र अनुपात जोड़ा गया। इससे दंपत्ति शिक्षकों को तबादला का लाभ नहीं मिलेगा। भीषण गर्मी में प्रदेश भर से आए शिक्षकों का कहना है कि 10 से 15 वर्ष की नौकरी एक ही जिले में करते हुए हो गए हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को प्रोन्नति व स्थानांतरण लागू करवाने तक जारी रहेगा संघर्ष :संघ इनमें कई शिक्षक दंपत्ति हैं, जो 200 से 300 किलो मीटर दूर के स्कूलों में पढ़ा रहे...