रुडकी, सितम्बर 25 -- रुड़की। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को गणेशपुर स्थित सावित्री सक्सेना प्रेमनारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 'नमामि भारतम्-वन्दे मातरम्' कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें करीब 1300 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने सामूहिक गायन किया। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के भू-विज्ञान विभागाध्यक्ष संदीप सिंह रहे। कवि राजकुमार उपाध्याय और समाज सेविका बीना सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विवेक काम्बोज, संदीप तोमर, नरेश त्यागी, अधिवक्ता सतीश कुमार और प्रधानाचार्य बंशीधर सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- केएन बक्शी कॉलेज में वंदे मातरम का सामूहिक गान यह भी पढ़ें- सामूहिक गान से गूंजा वंदे मातरम् का सशक्त स्वर यह भी पढ़ें- वंदे मातरम' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत गायन का हुआ आयोजन

हिंदी...