पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 78 वां स्थापना दिवस बेहद उत्साह और ऊर्जा के साथ मनाया। 9 जुलाई को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले इस ऐतिहासिक दिन को 'राष्ट्रीय छात्र दिवस' के रूप में भी मनाते है। इस अवसर पर पूर्णिया पूर्व जिला स्थित कार्यालय पर झंडोतोलन किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए एबीवीपी नगर के अध्यक्ष डॉ० नवनीत कुमार ने कहा कि 9 जुलाई 1949 को जब इस संगठन की स्थापना हुई थी, तब देश नया-नया आजाद हुआ था। एबीवीपी ने 'ज्ञान, शील और एकता' का मूल मंत्र देकर छात्र आंदोलन को एक सकारात्मक और रचनात्मक दिशा दी। यह भी पढ़ें- अभाविप के स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण मौके पर उपस्थित नीतीश निक्कू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल कैंपस की...