आरा, अप्रैल 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि। छात्र संगठन छात्र शक्ति ने अपने संगठन का विस्तार किया है। संगठन की बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष के रूप में भुवन पांडेय, छात्रा प्रमुख बाला मौर्या और उपाध्यक्ष ब्यूटी चौबे को मनोनीत किया गया। छात्र शक्ति के संरक्षक सौरभ तिवारी ने कहा कि भुवन ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। छात्र शक्ति के केंद्रीय कमिटी प्रमुख मंगलम पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि छात्रशक्ति सदैव छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ेगी। बधाई देने वाले में सामाजिक कार्यकर्ता निकेश पांडेय, अमित पांडेय, आशीष तिवारी, छात्र शक्ति के जिलाध्यक्ष सौरभ पांडेय, सिमी, अनीसा, साहिबा,दीपू मिश्रा, रंगनाथ पांडे, बबलू सिंह, पंकज तिवारी,अभिषेक सिंह, सरोज राम,खुशबू कुमारी व अन्य शामिल हैं।

हिंदी हिन्द...