रामगढ़, जुलाई 25 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम छात्र शक्ति की जीत के उपलक्ष्य में सुभाष चौक से महात्मा गांधी चौक होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क तक विजय मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया और उनके संघर्ष को लोकतंत्र की जीत बताया। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि यह विजय मार्च देशभर के छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्र शक्ति की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छात्रों के व्यापक आंदोलन और जनदबाव के आगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो यह साबित करता है कि लोकतंत्र में युवाओं और जनता की आवाज को लंबे समय तक दबाया नहीं जा सकता। यह भी पढ...