खगडि़या, फरवरी 7 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत मिडिल स्कूल सन्हौली में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी विद्यालय प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त इंद्रदेव कुमार, सर्व शिक्षा अभियान के महेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने बताया कि आज किसी भी क्रियाकलाप में बेटी पुरुषों की अपेक्षा बहुत आगे बढ़ रही है। मैं आज भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण में आप सभी छात्राओं को क्रियाकलाप में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि आगे देश समाज का नाम रोशन कर सके। शिक्षा के प्रति जगरूक करते हुए पढ़ाई के लिए भी उन्होंने प्रेरित की। वही भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्री इंद्रदेव कुमार ने क...