रुडकी, फरवरी 11 -- स्कूल के लिए निकला छात्र बुधवार को वापस नहीं लौटा। उसके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बेटे की तलाश किए जाने की मांग की। गांव निवासी कृष्ण कुमार कक्षा आठ का छात्र है। जो गांव के विद्यालय में पढ़ने के लिए गया था। लेकिन छात्र वापस नहीं लौटा। समय से घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधर पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...