छात्र लाठी खा रहे थे, तब तुम AC कमरों में बैठे थे; CJP प्रवक्ता से गुस्साई भीड़ ने पूछा, तो क्या कहा- VIDEO
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- "कल जब हमको लाठियां पड़ रही थीं, तब तुम AC कमरों में बैठे थे। सारे बच्चे लाठी खा रहे थे और तुम यहां ज्ञान दे रहे हो।" जंतर-मंतर पर देर रात कुछ ऐसा ही नजारा बना, जब कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका को भीड़ ने घेर लिया। फिर एक के बाद एक आवाजें उठने लगीं। रांका कुछ बोलने चलते लेकिन, तब तक एक और आवाज आती और उनसे सवाल करने लगती। सोशल मीडिया पर इन दिनों ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चारों तरफ प्रदर्शनकारी दिखाई देते हैं। हो हल्ला के बीच सीजेपी प्रवक्ता अपनी बात रख रहे होते हैं कि तभी एक युवा प्रदर्शनकारी पूछता है- सर, कल जब हम पर लाठियां पड़ रही थीं, तब आप एसी में जाकर क्यों बैठे थे? शालीनता से शुरू हुआ सवाल धीरे-धीरे तीखा होना लगा। कल जब हमको लाठियां पड़ रही थीं, तब तुम AC कमरों में जाकर क्यों बैठे थे?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.