झांसी, जुलाई 12 -- झांसी, संवाददाता। झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में ओ-लेवल कम्प्यूटर परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब गेट बंद होने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सके। छात्रों ने आरोप लगाया कि समय से पहुंचने के बाद भी उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। जिससे उनका एक साल दांव पर लग गया। इस बात को लेकर छात्रों और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में रविार को ओ-लेवल कम्प्यूटर परीक्षा थी। यहां बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे। कुछ छात्रों ने आरोप है कि परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से करीब 50 से 60 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। यह भी पढ़ें- बीयू का गेट बंद होने पर छात्रों ने काटा हंगामा उन्होंने प्रशासन से काफी अनुरोध किया, लेकिन उन्ह...