छात्र-युवा आक्रोश दिवस में शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
गिरडीह, जुलाई 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में इंकलाबी नौजवान सभा सरिया प्रखंड इकाई ने सोमवार को अनुमंडल स्तरीय छात्र-युवा आक्रोश दिवस मनाया। इस दौरान विवेकानंद चौक से अनुमंडल कार्यालय तक प्रतिरोध मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शामिल हुए। मार्च में सैकड़ों छात्र-युवाओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर पेपर लीक पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह भी पढ़ें- पेपर लीक और छात्र मुद्दों पर भड़का आक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.