उरई, मार्च 26 -- उरई। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से अब छात्र-छात्राएं भी प्रभावित होने लगे हैं। स्थिति यह हो गई कि छात्रावास व अन्य जगह रहकर पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो गया है। उन्हें गैस के लाले पड़ गए हैं। छोटे सिलेंडर के लिए तीन गुनी महंगी गैस मिल रही है। इससे निपटने के लिए किसी ने भोजन में कटौती की है तो कोई आपस में यार दोस्तों के साथ एडजस्ट हो गया है। कई आर्थिक स्थिति गड़बड़ होने से हालात सामान्य न होने तक अपने वापस गांव चले गए है। शहर के झांसी रोड पर राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास रामनगर स्थापित है। समाज कल्याण के सहयोग से संचालित होने वाले छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों को गैस किल्लत से जूझना पड़ रहा है। गुरुवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जब हाल जाना तो सभी की पीड़ा जुबां पर आ गई। कालपी के जयपुरा ...