शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- शाहजहांपुर। द मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छात्र परिषद के पदाधिकारियों के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी हुई। प्रधानाचार्या जूही खान व उप प्रधानाचार्या अरुंधति बैनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज व सैश पहनाकर पद की शपथ दिलाई गई। प्राइमरी काउंसिल में विवान सक्सेना हेड ब्वॉय और वानिया मिर्जा हेड गर्ल, जबकि जूनियर में मोहम्मद हुसैन हेड ब्वॉय और तुबा खान हेड गर्ल बनीं। सीनियर काउंसिल में अब्राहिम खान प्रेसिडेंट और रमीशा चिश्ती वाइस प्रेसिडेंट चुनी गईं। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...