रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) द्वारा चेन्नई में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय का मान बढ़ा है। आरयू का प्रतिनिधित्व करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रणव इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, जिसमें संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में झारखंड का प्रतिनिधित्व करना प्रमुख है। उनकी इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार, डॉ. शाहीन परवीन और अन्य प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.