लातेहार, फरवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के राजनीतिक दल के नेताओ ने इंटर की परीक्षार्थी मनदीप यादव की कथित पिटाई मामले की जांच की मांग डीसी से की है। ताकि इस घटना पर से पूरी तरह पर्दा उठ सके। विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद और कांग्रेस जिला महासचिव रंजीत कुमार राजू ने कहा कि सीओ पर उक्त छात्र के साथ मारपीट का आरोप जो लगा है, इसकी सही ढंग से जांच होनी चाहिए। जांच से यह बात सामने आएगी कि उक्त छात्र के साथ सीओ द्वारा मारपीट की गई है या नहीं। क्योंकि सीओ उक्त छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप को झूठा बता रहे हैं। जांच से ही इसकी सच्चाई सबके सामने आ जायेगी कि हकीकत क्या है । लोग इस मामले की जांच की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। लोगो के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...