फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। चावला कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने चावला कॉलोनी में एक छात्र को घर से बाहर खींचकर डंडों से हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, चावला कॉलोनी निवासी पीड़ित छात्र प्रकाश ने शिकायत दी थी कि 25 जनवरी को अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान एक कार में सवार करीब पांच-छह युवक उसके घर पहुंचे और उसे घर से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर सुआ और डंडों से हमला कर घायल दिया। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने डीग गांव निवासी टींकू उर्फ लाला, मनोज और...