देहरादून, मई 13 -- प्रेमनगर में फिर छात्र के विवाद और आपसी रंजिश के खून बहा। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र दिव्यांशु जटराना की नृशंस हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि संस्थान के एक और छात्र पर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है। बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार पर आरोपियों ने न केवल बंधक बनाकर हमला किया, बल्कि समझौते के बहाने बुलाकर दोबारा हमला किया। तहरीर देने के सात दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। यूआईटी के बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मई को उसके कुछ परिचितों ने उसे बातचीत के बहाने अर्पित आनंद नाम के युवक के कमरे पर बुलाया। वहां उसे बंधक बना लिया गया और हमला किया गया। किसी तरह जान बचाकर निकले छात्र ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों को फोन कर थाने बुलाया। अगले दिन...