गाजीपुर, मार्च 1 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में इंटर की परीक्षा देने जा रहे 16 वर्षीय छात्र प्रिंस जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में रविवार को पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बता दें कि शनिवार दोपहर प्रिंस अपने दोस्त की बाइक से नवली स्थित परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा देने जा रहा था। उतरौली गांव के समीप हाईवे पर पहले से घात लगाए आधा दर्जन नकाबपोश हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने हांकी, डंडा और बेल्ट से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमलावर हाईवे किनारे झाड़ियों में मरा समझकर फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.