मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- खतौली। कॉलेज से पेपर देकर घर वापस लौटते समय कॉलेज के समीप ही कुछ युवकों ने छात्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र के पिता की ओर से कोतवाली में हमलावरों के विरूद्ध तहरीर दी है। गांव जंधेडी जाटान निवासी सोमपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मेरा पुत्र अजय कुमार सोमवार को महाविधालय में पेपर देने आया। पेपर देने के बाद कॉलेज से जैसे ही बाहर निकला तो वहा पहले से ही मोजूद कुछ युवकों ने गाली-गलौच करते हुए जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें छात्र घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गएं। यह भी पढ़ें- स्नातक के परीक्षार्थी को पीटा, परिजन संग पहुंचा थाना यह भी पढ़ें- विवि के बाहर 30 युवकों ने किया छात्रों पर हमला, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...