प्रयागराज, अगस्त 19 -- इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रतीक पाठक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रतीक का आरोप है कि 17 अगस्त की शाम कॉलेज से लौटते समय शिवम पांडेय, लारिब और उमर दानिश ने उसे रोक लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की। शिवम ने चाकू से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रतीक की तहरीर पर मुट्ठीगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...