विकासनगर, मई 23 -- द एनफील्ड स्कूल, में शुक्रवार को नव-निर्वाचित छात्र परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उत्साह प्रदर्शित किया। समारोह के अंतर्गत कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने 'अनुशासन बनाम स्वतंत्रता : इसके माध्यम से मैं अपने विद्यालय में क्या परिवर्तन चाहता हूं' विषय पर अपने विचार रखे। जूनियर स्तर के विद्यार्थियों ने नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों पर भाषण प्रस्तुत किए, जबकि कक्षा प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने एक अच्छे विद्यार्थी के गुण विषय पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...