फरीदाबाद, अप्रैल 27 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-16ए स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदीप कंबोज के स्कूल बैंड द्वारा स्वागत के साथ हुई तथा इसके पश्चात आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इससे पूर्व विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव करवाए गए, जिनमें चुने गए विद्यार्थियों को आज औपचारिक रूप से उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नव-निर्वाचित हेड बॉय, हेड गर्ल, कैप्टन एवं हाउस कैप्टंस को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बैज (चिह्न) प्रदान किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप कंबोज ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए एक उत्साहवर्धक भाषण दिया और उन्हें जिम्मेदारी व नेतृत्व ...